Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2014

फेसबुक के द्वारा मोदी तक पहुँचाओ अपनी बात

 लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल साइट्स पर जबरदस्त सक्रिय रहे नरेंद्र मोदी अब पीएमबनने के बाद भी फेसबुक-ट्विटर से जनता का मूड भांपने की तैयारी में हैं। सोशल साइट्स पर देश के मूड से नरेंद्र मोदी को अवगत कराने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ताजा रुझान प्रधानमंत्री तक पहुँचाने भी   शुरू कर दिए हैं।सूत्रों का कहना है कि सूचना औरप्रसारण मंत्रालय की सोशलमीडिया विंग को फेसबुक-ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म   दिया गया है कि वह सोशल साइट्स पर लोगों की ऐक्टिविटी के आधार पर देश में तैयार हो रहे जनमत के ताझा रुझानों से मोदी को अवगत कराए। महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों के विचार, जो कि सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं, के बारे में फीड बैक दे ।  पीएम ने अपने सहयोगियों को भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की नसीहत दी है। इसलिए जिन लोगो को लगता है के सरकार अपने रास्ते से भटक रही है या जनता की आवाज़ नहीं सुनी जा रही वे लोग सोशल मीडिया का दामन पकड़ कर प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज़ पहुंचा सकते हैं