Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2014

Hindu verses Secular Saints and Media /मीडिया हिन्दू संतो को पाखंडी और धर्म परिवर्तन करवाने वालों को महान क्यों कहता है

क्या कारण है ये मीडिया हिन्दू संतो को पाखंडी और धर्म परिवर्तन करवाने वालों को महान कहता है :- 2 आर्टिकल अंग्रेजी में लिखे हुए आप से शेयर कर रहा हूँ संक्षिप्त रूप में और उनके लिंक भी दे रहा हूँ अंग्रेजी में हैं जरूर पढ़ें , दोनों में संतों के बारे में बात की गयी है , एक आर्टिकल में इसाई संत फ्रांसिस क्सेविएर के बारे में बताया गया है , फ्रांसिस गोवा में 6 mayee 1542 को उत्तरे थे और 10 वर्ष बाद उनका देहांत हो गया था 3 दिसम्बर 1552 को ,लेकिन उनका वेजान शरीर गोवा में आज भी पड़ा हुआ है , उनके शारीर से एक हाथ अलग करके रोम लेजाया गया है जनता के दर्शन के लिए , संत फ्रांसिस को महान बोला गया क्योंकि उनहोंने 3 लाख से जादा लोगों का धरम परिवर्तन सिर्फ 10 साल के छोटे से समय में करवा कर इसाई बनवाया था , इस लेख के लेखक का नाम है डेनिस कोडी विदेशी हैं लेकिन गोवा में इसाई संत के किये कार्यों से खुश हो क्र उनको याद भी करते हैं और दुनिया को छाती चोडी करके बताते भी हैं के कैसे इसाई संत ने 3 लाख लोगों का धरम परिवर्तित किया और कैसे उनका मृत शरीर आज भी ४५० साल बाद भी दुनिया की आस्था का केंद्र बना हुआ है http:...

Hindu Dharam Veer Haqiqat Rai/धर्म वीर हकीकत राय

धर्म वीर हकीकत राय(ये कविता मेरी नहीं है , इस कविता को लिखा है धर्मदेव जी ने ) धन्य धन्य तुम वीर हकीकत , धन्य तुम्हारा था बलिदान। प्राण गवाये धर्म न छोड़ा, रख ली आर्य जाती की शान।। शस्त्र न कोई इस दुनिया में, जो आत्मा को काट सके। यही हकीकत जिसे जान कर, तुमने दे दी अपनी जान। दिए प्रलोभन थे यवनों ने, सांसारिक सुख संपत्ति के। किन्तु डिगे नही धर्म मार्ग से, करते हम तेरा गुण गान। तुम बालक थे नहि दुनिया को, कुछ भी तुमने देखा था। मात किया पर ज्ञानी जनों को, पा आत्मा का सच्चा ज्ञान। “लो काटो अपनी असिधारा, से तुम मेरी नश्वर देह। पर न हकीक़त काट सको तुम” इन शब्दों में कैसी शान। धर्म वेदी पर बलि दे करके, तुम न मरे पर अमर हुए। कितनी ही सदिया बीती पर, तुमको याद करे मतिमान।। वह वसंत उत्सव था जिसके, मद से मस्त हुई दुनिया। पर तुमने जीवन वसंत का, अंत किया रखने को आन। मात पिता गुरु बंधू सभी थे, तुम्हें डिगाने खड़े हुए। पर न डिगे तुम सत्य मार्ग से, क्यूँ न करे हम तेरा मान।। निर्भयता का पाठ पढ़ाया, तुमने डरती दुनिया को। दृढ़ता का धर्म अनुराग था, रखा था आदर्श महान। यही कामना तुमसे सारे, धर्म वीर जग में जनमें। त...

Hindu Dharamveer /भगत छनकू राम- हिन्दुत्व के लिए प्राण न्योछावर करने वाली महान आत्मा

भगत छनकू राम- हिन्दुत्व के लिए प्राण न्योछावर करने वाली महान आत्मा यह घटना उनीसवीं सदी के शुरुआत में बहावलपुर (आज के पाकिस्तान में) की मुसलमानी रियासत की है. छनकू नाम का एक दुकानदार इस रियासत में था जो राम का भक्त था. एक बार कुछ जिहादियों ने इसकी दुकान से कुछ सामान माँगा और इसके तौलने पर तौल कम बताकर इसे राम की गाली दी. इस रामभक्त ने सहन न होने पर पैगम्बर ए इस्लाम पर कुछ कह दिया. जिहादियों ने क़ाज़ी (इस्लामी न्यायाधीश) तक बात पहुंचा दी जिस पर क़ाज़ी का फतवा आया कि या तो इस्लाम क़ुबूल करे या मौत. इसने जवाब में कहा कि राम के भक्त रसूल के भक्त नहीं बन सकते! बस इस पर इसे संगसार (आधा जमीन में गाढ़ कर आधे पर चारों तरफ से पत्थर मार मार कर मार डालना) करने की सजा हुई और चारों ओर से पत्थर बरसा कर इसे कुचल दिया गया. धर्म पर यह बलिदान क्या किसी से कम है . आज के सब हिन्दुस्तानीयों को फख्र करना चाहिए कि उनके पूर्वजों ने किस तरह अपने धर्म की रक्षा की. [यह कविता १९२० के दशक (दहाई) में बहुत से उर्दू अखबारों में छपी. इसको हिंदी लिपि में बदलने का श्रेय प्रसिद्ध इतिहासकार श्री राजेन्द्र जिज्ञासु को है.] कहूँ ...

सरकार तो आज भी उदघाटन की तारीख का इंतज़ार कर रही है

पान्सरा फाटक यमुनानगर :-- ये फाटक क्रॉस करने से पहले आपको रिश्वत देनी होती है , इस फाटक पे रोज़ सुवह 4 बजे से जाम लग जाता है , 7 दिन पहले इस फाटक के दोनों और सड़क बनवाई गयी थी लेकिन आज वहां सडक की जगह खड़े और पत्थर हैं , अगर जनता को ये लगता था के सरकार बदलते ही अच्छे दिन आ जायेंगे तो उनका मानना सही था लेकिन ठेकदार तो पुराना ही था धोखेबाज ठेकेदार ने जनता को ही धोखा नहीं दिया है बल्कि सरकार को भी मूर्ख बनाया है , सरकार तो आज भी उदघाटन की तारीख का इंतज़ार कर रही है

नैशनल बैंक शाखा जगाधरी वर्कशॉप में लोन देने के नाम पे हुई है करोड़ों की धांधली/corruption in PNB JAGADHARI ,Haryana

नैशनल बैंक शाखा जगाधरी वर्कशॉप में लोन देने के नाम पे हुई है करोड़ों की धांधली पंजाब नैशनल बैंक शाखा जगाधरी वर्कशॉप में लोन देने के नाम पे हुई है करोड़ों की धांधली , ये आरोप लगाया है जगदीश कुमार वालिया ने आपको बता दें इस केस का यमुनानगर में बीजेपी से सीधा नाता है क्योंकि विधानसभा चुनावों में बीजेपी के स्थानीय बड़े और छुटभैया नेता अपनी ही एक महिला नेता के खिलाफ दिल्ली दरवार तक शिकायत लगा कर आये थे और दिल्ली में बैठे नेताओं ने धांधली के नाम पे अपना उमीदवार एन मौके पे बदल दिया था खैर जगदीश कुमार ने ये आरोप RTI के तहत प्राप्त जानकारी के बाद लगाया है और जो भी जानकारी जगदीश ने हमारे साथ शेयर करी है उससे के हिसाब से तो ये आरोप सच्चे साबित हो रहे है अब आप लोग भी इस केस को पढ़ लें और फिर फैसला करें क्या ये धांधली का अरोप सही है या गलत :- पंजाब नैशनल बैंक शाखा जगाधरी वर्कशॉप ने 27/09/2008 को दीवान वुड इंडस्ट्रीज जोडियाँ ,यामुनानगर को 30 लाख की c/c लिमिट व् 40 लाख का टर्म लोन दे दिया कुल मिलाकर 70 लाख का लोन दिया , अब इसका दूसरा पक्ष देखिये जिस फर्म के नाम ये लोन बैंक ने इशु किया था उसकी पार्टनरशिप ड...

कठिन है तभी तो मोदी हैं

आज देख रहा था के कई मित्र जो भा. ज. पा. के या मोदी के समर्थक हैं वो जनता के प्रश्नों से कुछ मायुस हैं और कई लोगों को तो उनका भाजपा को समर्थन देने का फैसला भी गलत दिखने लगा है . कोई अचरज नहीं है इस तरह की मयुसिअत का , क्योंकि आज से पहले जनता कभी भी अपनी भागीदारी सरकार या देश सन्चालन में नहीं समझती थी .अब मोदी सरकार ने खुद जनता को मालिकाना हक्क दिया है तो नई-नई सरदारी में उत्साह तो होता ही है जनता अति उत्साह में है , हर तरह की कमिया और दुश्वारियां तो पहले भी थीं लेकिन अब उनसे छुटकारा मिलने की आस बंधी है तो सभी को फैसलों की जलाद-बाजी है , सभी को लग रहा है के बस अभी हो जाये फैसला , ये एक अच्छा संकेत है लोकतंत्र के लिए , लेकिन उनके प्रश्नों का सामना तो करना पड़ेगा और उत्तर भी ढूँढने पड़ेंगे भाइयो क्योंकि कठिन है तभी तो मोदी हैं आसान होता तो सोनिया एंड पार्टी तो थे ही

फिर मस्जिद क्यों बनाई जाती है ?

आज आमिर खान की फिल्म पी के का नया डायलोग सुना “ जैसे भगवान् की मूर्ती लगाई जाती है ताके कोई उस जगह पर पेशाव ना करे , वैसे ही मैंने अपने गालों पे भगवान् की फोटो लगाई है ताकी कोई थापड ना मारे “ हाहाहा सही है एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट --- मै तो चला मूर्ती लगाने ताकि खुले में कोई पेशाव ना करे ......... अछा लगता है जब कोई मूर्ती लगाने के सही कारण बताता है तो ............ इसका मतलब सभी मंदिरो में मूर्ती रखने का यही कारण होगा खैर ......... फिर मस्जिद क्यों बनाई जाती है ? ????????????????????????????????????????????????????

क्या दिल्ली सरकार उनकी आवाज़ सुनती है ?

3 दिसम्बर 1984 को भारत के भोपाल नामक शहर में जहरीली गैस की चपेट में आने से 35 हजार लोग मारे गए थे और 572000(पांच लाख बहतर हज़ार ) के करीब बुरी तरह से घायल हुए थे लेकिन आज तक जो मुआवजा भोपाल गैस काण्ड पीड़ितों को मिला है वो है 25000 रूपये प्रतेक मरने वाले की मौत की कीमत थी 25000 रुपये . साथ ही मुख्य आरोपी को भारत के नेताओं ने गुपचुप ढंग से देश से भगा दिया . मित्रो भारत के सुप्रिम कोर्ट ने ही तो भारत के भोपाल में गैस काण्ड मे मारे गए हर व्यक्ति की मौत की कीमत तय करी थी , जय हो भारत के नेताओं की तथा जजों की , आपको बिलकुल ध्यान देना होगा मित्रो अगर आप लोग अब भी नहीं जागे तो नेता और क़ानून दोनों मिलकर मौतों का सस्ते में सौदा करते रहेंगे . सरकारे बदल जाती हैं लेकिन जनता हमेशा की तरह सो जाती है , अब ऐसा नहीं चलेगा अगर आप चाहते हैं के आपके बच्चे , भाई-बहन , माता-पिता ज़िंदा रहें सुरक्षित रहे तो सोना नहीं है ,ऐसे ही किसी की हां में हाँ ना मिलाओ जागो और जगाओ . पीपल के पेड़ लगाओ , जब सूरज डूब जाता है तब सभी पेड़ कार्बन-डाइऑक्साइड छोड़ना छुरू कर देते हैं लेकिन पीपल एक ऐसा पेड़ है जो 24 घंटे ओक्सिजन दे...