- Get link
- X
- Other Apps
Love Is The Only Medicine For This World रास्ते बदलते रहें लेकिन लक्ष्य न ओझल होने पाए इसलिए कदम ध्यान से बढ़ाते जाना। प्रयत्न की विधियां बदलती रहनी चाहिए। जिस तरिके से सीखने में उन्नति होती हुई दिखाई न दे उस पर अड़े रहना समझदारी नहीं होती। उस रीति /तरिके में बदलाव करके दूसरे ढंग अपनाने में कोई बुराई नहीं , याद रहे हम लक्ष्य थोड़ी बदल रहे हैं ,सिर्फ रास्ते में बदलाब हो रहा है। सीखने का तो उद्देश्य ही होता है अलग - अलग तरिके ढूँढना जो शिक्षार्थियों के लिए आसान तथा लाभकारी हों। गणित सिखाने का तरीका भी तो यही होता है कि विद्यार्थी को थोड़े से प्रश्न हल करने के लिए दिए जाएँ लेकिन उन प्रश्नों को अलग -अलग विधियों के प्रयोग द्वारा हल करने का आदेश दिया जाए जिससे शिक्षार्थी को समझ आ जाये कि कोन सी विधि कहां अच्छे परिणाम देगी। मतलब साफ है जितने भी वैकल्पिक तरिके हैं सभी को आजमाना चाहिए जब तक मन माफिक परिणाम नहीं मिलते। सभी रीतियां सभी के लिए नहीं होती हैं , ये बात हमेशा याद रखना है। आपको अपने लिए सर्वोत्तम रीति ढूंढनी है। किसी सफलतम व्यक्ति द्वारा...