Skip to main content

Desire/Wish And Will Power / इच्छा तथा दृढ़ संकल्प/इच्छा शक्ति

सबसे अधिक महत्वपूर्ण है इच्छा  तथा दृढ़ संकल्प/इच्छा शक्ति  का सही अनुमान तथा सही अर्थ समझ में आना। सीखने की इच्छा या सीखने के लिए दृढ संकल्प में बहुत बड़ा अंतर् है। पहली तो एक साधारण अभिलाषा है और दूसरा अभिलाषा को पूरा करने का साहसपूर्ण तथा सक्रिय प्रयत्न है।  सीखने की इच्छा बिखरी हुई तथा साधारण होती है , परन्तु दृढ़ संकल्प/इच्छा शक्ति केंद्रित तथा निश्चित वस्तु है। सीखने की इच्छा का अर्थ है हम काम या क्रिया को बार -बार दोहराते हैं और आशा करते हैं कि कोई फायदा हो। लेकिन दृढ़ संकल्प/इच्छा शक्ति दोहराने से भी आगे ले जाती है , हर कदम पर विश्लेषण करना और असफलता के कारणों को ढूँढना विवेचना करना फिर सुधार की गुंजाईश तथा सुधार के उपयुक्त तरीके अपनाना शामिल हो जाता है। दृढ़ संकल्प/इच्छा शक्ति का तातपर्य है दृढ़ता से मन तथा प्रयत्न को केंद्रित करना।

इच्छा तथा दृढ़ संकल्प/इच्छा शक्ति में बहुत बड़ा अंतर् आवश्यक है परन्तु 'इच्छा ' परम् आवश्यक है। साधारण इच्छा /शौक /रूचि नींब है 'दृढ़ संकल्प/इच्छा शक्ति' की।  अगर साधारण इच्छा  /शौक /रूचि ही नहीं है तो संकल्प या उत्साह का तो प्रश्न ही नहीं उठता। साधारण इच्छा मनुष्य में बल का संचार करती है , मानसिक शक्तियों को एकागर्ता की तरफ जाने को उत्साहित करती है ,सफलता की कल्पना का मूलाधार इच्छा ही तो होती है।  दुनियां के अधिकतर लोगों की सीखने की या आगे बढ़ने की इच्छा ही नहीं रहती , अगर किसी में हो तो वह भी अस्थिर सी होती है हाँ और ना में ही समय निकाल देते हैं अर्थात पानी में तरंग की तरह होती  है इच्छा। उन्हें जीवन में कुछ -कुछ सुख प्राप्त हैं ,थोड़ी सी सफलता प्राप्त है और वे उसी में संतुष्ट हैं। ऐसे लोगों की उन्नति ना के बराबर ही होती है , क्योंकि वे अपने में या अपने काम में सुधार की इच्छा ही नहीं रखते। हाँ , कोई कोई होता है जिसे थोड़ा सीखने की इच्छा हो आगे बढ़ने की रुचि हो , कुछ पुस्तकें या विडिओ आदि देख कर ही वे संतुष्ट हो जाते हैं , कुछ सार्थक वे भी नहीं करते हैं। उनमे अपने प्रति असंतोष होता है लेकिन सकारात्मक बदलाब के लिए उनका भी संकल्प नहीं होता।  

Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !