मानसिक दक्षता का अर्थ क्या है यह समझ लेना ही लक्ष्य प्राप्ति का सबसे पहला , सबसे बड़ा तथा सबसे कठिन कदम माना जाता है। किसी भी काम में निपुणता के कम से कम चार महत्वपूर्ण अंग माने जाते हैं :- 1 . शुद्धता / काम में पूर्णता / Perfectness :- काम सुचारु ढंग से किया जाये , काम करते समय भूल-चूक बहुत कम हो या बिलकुल ही न हो। 2 . समयाब्धि / काम करने की गति / Speed :- दिया गया काम कम से कम समय में पूरा हो। 3 . कम परिश्रम /थकाबट कम हो /Minimum Exhaustion :- काम करने के बाद कर्त्ता को बहुत कम थकाबट महसूस हो , उसे और काम करना पड़े तो कष्ट महसूस न करे। 4 . मौलिकता / Originality :- मौलिक मानसिक निपुणता आज के कॉपी पेस्ट संसार में भगवान् की नियामत है , निपुणता से काम करने के साथ साथ कार्यकर्ता को नए विचार , नई युक्तियाँ आदि का प्रयोग करते रहना चाहिए। हर प्रकार के काम में शुद्धता (Perfectness) तथा समय /चाल (Time ) दोनों ही परस्पर विरोधी जान पड़ते हैं , बिना थके मौलकता के साथ काम सम्पूर्ण करना ये सभी अंग कम लागत के विरुद्ध महसूस होते ह...