बवासीर या पाइल्स या Hemorrhoid / मूलव्याधि आदि नामों से जानी जाने वाली दर्दनाक और खतरनाक बिमारी अघिकतर हमारे गलत रहन -सहन ,गलत खान-पान और गलत व्यवहार के कारण होती है,हो सकता है कि ये आपको अटपटा लगे लेकिन सच यही है। अगर किसी भी मनुष्य को ठीक से रहना , बैठना और कहना आ गया तो ये बिमारी कभी भी आपके शरीर को अपना शिकार नहीं बना सकती क्योंकि इस बिमारी की जड आपका खराब पेट ही माना जाता है , चाहे कब्ज हो या फिर बार -बार शौच जाने की आदत बवासीर या पाइल्स के सबसे बडे कारक यही माने जाते हैं। बढ़ती उम्र से भी इसका कारण हो सकती है। कई लोगों को शौक होता है शौचालय में इंग्लिश सीट के ऊपर बैठ कर अखवार या मैगज़ीन पढने का ,तो कई लोग मोबाइल लेकर शोचालय में काफी समय विताते हैं ऐसे लोगों को भी बवासीर अपना शिकार बनाती है। शौच के बाद अगर ठीक ढंग से गुदा की सफाई ना हो तो बवासीर हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को भी ये बिमारी घेर सकती हैं लेकिन ड...