Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #development

सैनिकों का बुलंद होसला देखना चाहती है सरकार - नरेन्द्र मोदी

फरीदाबाद मेट्रो के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गति-प्रगति रैली  भाषण के मुख्य बिन्‍दु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत मां की जयघोष करते हुए जय जवान,जय किसान के नारे के साथ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा मेरा दूसरा घर है। उन्होंने कहा कि गुजरात छोड़ने के बाद मैंने वर्षों तक हरियाणा में अपना जीवन बताया और यहां के हर गांव-हर गली से परिचित हूं। उन्होंने कहा कि आपके प्यार को कभी नहीं भूल सकता, इसी वजह से मैं बार-बार खिंचा चला आता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके इस प्यार को ब्याज सहित विकास के रूप में लौटाऊंगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश राजनीति से नहीं राष्ट्रनीति से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र मंजिल विकास है। उन्होंने ने एक बार फिर 2022 तक हर गरीब को घर देने की बात दोहराई। रैली में वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पूर्व सैनिकों से जो वादा किया था, उसे निभाया है। श्री मोदी ने कहा कि वीआरएस के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "ऐसे जवान जो मोर्च...