Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #electricbus

हिमाचल में 500 इलेक्ट्रिक बसें - पर्यावरण के नाम पे कितने डकारें जाएंगे

आज खबर आई के  हिमाचल में 500 इलेक्ट्रिक बसें अर्थात बिजली से चलने वाली बसें खरीदी  जाएंगी। हिमाचल के जिला ऊना से इस नयी बस सेवा की शुरुवात हो सकती है।  इस की ज़रुरत इस लिए पड़ी क्योंकि वाहन प्रदुषण के कारण गलेशियर पिघल रहे हैं ,मौसम पर बुरा असर पड रहा है ,ये कहना है हिमाचल के परिवहन मंत्री का। ये सुन कर एक बार तो झटका सा लगा मुझे , जिस जिला ऊना में बिजली चलित बसें शुरू की जाएंगी बहां आज पर्यावरण की हालत इतनी खराब है के सांस की बिमारी ,किडनी ,हृदय रोग ,कैंसर आदि के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन ये बीमारियां सिर्फ  वाहन प्रदुषण से नहीं फ़ैल रही हैं. गहराई से जांच करने पे मैंने पाया के पेड़ों की संख्या दिन व् दिन बहुत काम होती जा रही है , जिला ऊना की जीवन रेखा समझी जानेवाली स्वां नदी (सोमभद्रा ) अपने अस्तित्व की आखरी लड़ाई लड़ रही है। इस नदी पे अनगिनत स्टोन क्रेशर लगवा दिए गए है , अच्छा ये नदी ऐतिहासिक महत्व भी रखती है , रामायण -महभारत काल  में इस नदी के किनारों पे भी खूब खेल खेले थे पांडवों ने भी , इस  किनारे कई ऐ...