Skip to main content

Plantation/ पौधा रोपण

लातूर के लिए रेल गाडी द्वारा पानी भेजा जाना सुखद एहसास है।  केंद्र सरकार द्वारा देश में किये गए कल्याण के कामों में से एक है।  निंदा या प्रलाप करने से कोई भी कठिनाई दूर नहीं होती कर्म ज़रूरी है।  यह नियम हमारे आसपास फलता फूलता है लेकिन हम पहचानते नहीं , जीवन भर निठले बैठ कर सिस्टम और बुराइयों को कोस्ते रहते हैं।  पर्यावरण बुरी तरह से तहस -नहस कर दिया है पढ़े -लिखे इंसानो ने और मज़ेदार बात है अपनी इस गलती के लिए अधिकतर पढ़े -लिखे लोग दुसरे जानवरों को दोषी मानते हैं।  हमारे प्रदेश हिमाचल में तो पिछले दिनों सरकार ने फैसला भी ले लिया की बंदरों को मारने की आज़ादी सभी को है , अगर बन्दर नुक्सान कर रहे हों तो गोली मारने का अधिकार सभी को है।  लेकिन उन लोगों को सजा कौन देगा जिन लोगों ने बंदरों के रहने के स्थानों यानि जंगलों को पेड़ बहीन कर दिया ? वोट देने वाले कुछ भी कर सकते हैं , जिन के पास वोट नहीं उनको मौत देने में भी नेता देरी नहीं लगाते।  शिमला के आस-पास जंगलों को काट कर सेव के बगीचे भारी संख्या में लगाए गए , अब कोर्ट ने प्रश्न किया , बगीचे काटने का आदेश दिया तो सभी राजनीतिक दल गैर -कानूनी कब्जा धारियों की हिमायत करने लगे।  कोर्ट ने भी कब्जाधारियों को कोई सजा नहीं बताई।  जो लोग सालों से वन जीवों की भूमि पर अबैध कब्जे करके करोड़ों कमाते रहे उनको सजा और जुर्माना क्यों नहीं ,समझ से परे है।
खैर हमने (मैंने और मेरे छोटे भाई ने )21 फरबरी से गाओं के जंगल में पेड़ लगाने की शुरुआत की है और सप्ताह में एक दिन उनको पानी देने भी जाते हैं।  लेकिन अब हम चार लोग हो गए हैं इस काम को करने वाले और चार ही पौधे अब तक रोपित कर दिए हैं पीपल के चार पौधे जंगल में लगाए हैं देखते हैं कब तक हम लोग इस सेवा कार्य को एक मुहीम में बदल पाते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=X9bcSpgADY0

Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !