Skip to main content

विश्वास , ताकत तथा मेहनत महान चमत्कार के रूप में परिणाम देते हैं

यकीं  आदमी को करे सरफ़राज़ , यकीं  में ही है कामयाबी का राज़ ,
जिसे अपने बल पर ना हो ऐतवार ,मिलेगी उसी मन के हारे को हार ।

यह एक परम सत्य है जिस चीज़ की आशा मन को होती है वही मनुष्य को प्राप्त होती है, मज़ेदार बात है हम आस भी उसी चीज़ की करते हैं जो हमे चाहिए होती है। सम्पूर्ण सकारात्मक वातावरण त्यार करने के लिए दिल की गहराइयों से कोशिश करनी होगी फिर सृजन का काम सही तरीके से होगा।

याद रखो :- विश्वास , ताकत तथा मेहनत महान चमत्कार के रूप में परिणाम देते हैं 

प्रकृति की सृजनात्मक शक्तियां इन्हीं शब्दों का फल हैं। यह ताकतवर शब्द जितने ज्यादा बार दोहराये जाएंगे अंतःकरण में उतनी जल्दी इनका वास होगा अर्थात हमारे मन में ये शब्द पक्के हो जाएंगे। ध्यान देना विश्वास की ताकत मनुष्य को उत्साह से भर देती है।  किसी भी कठिनाई को हराने की योग्यता 'विश्वास /Faith ' से ही प्राप्त होती है।
भगवान् श्री कृष्ण के शब्द याद करो "कौन्तये प्रतिजानीहि न में भक्तः प्रणश्यति " 
अर्थात :- हे कौन्तेय ! तुम निश्चयपूर्वक सत्य जानो कि मेरा भक्त कभी नष्ट नहीं होता।।

यह शब्द भगवान के हैं और हमे बिना सोचे इनपर विश्वास करना ही है , अगर इनपर भी शंका रहेगी तो विश्वास की डोरी पक्की नहीं हो सकती। भगवान कहते हैं हे , अर्जुन ! विश्वास और पुरे मनोयोग से कर्म कर। अधिकतर लोगों की असफलता का प्रमुख कारण ही 'विश्वास "की कमी होती है, फिर विश्वास की ताकत का लाभ कहां मिलेगा ? एक समय पर एक ही इच्छा या लक्ष्य साधा जा सकता है।  एक समय पर सिर्फ एक ही विचार के ऊपर एकाग्र हो कर प्रार्थना करनी चाहिए।  एकाग्र हो कर प्रार्थना तथा  पूरी ताकत से मेहनत यही दो हथियार परम कल्याण करने वाले हैं। 
अपने आप से पूछ लो आखिर वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण क्या काम है ,कोन सी इच्छा है , आपकी मांग है जो पूर्ण होनी चाहिए बड़े ध्यान से चुनाव् करके कुछ समय के लिए हृदये में और कोई सोच नहीं आनी चाहिए। हर समय उस सोच / विचार /इच्छा को जिओ।  याद रखो प्रार्थना सुनी जाती है।  शंका को खत्म कर दो।  ये अंधविश्वास नहीं पूरा विज्ञान है , मनुष्य जो इच्छा करता है प्रकृति उसे पूरा करती है। 

https://youtu.be/REKTnkQLKfI 





Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !