Skip to main content

हर में हरि हैं / God In All /गीता रहस्य by Swami Geeta Nand ji Maharaj ,Geeta Nagari Ambala City


हर में हरि हैं --  मत: परतरं नान्यत

भवन्ति भावा भूतानां मतः एव पृथग्विधा।
अर्थात
गरज जानदारों में जो है सफास , है उन सबका मसबा मेरी पाक जात।

इस दुनिया में जितने भी दरिंदे (beasts ),परिंदे (birds ),चरिन्दे (animals ), मनुष्य ,देवी -देवता आदि जिस शक्ति के कारण चल रहे हैं वह 'आत्मा 'भगवान जी की ही देन है। अगर आत्मा नहीं हो तो शरीर मुर्दा बन जाता है। शरीर सर्वथा आत्मा पर ही आश्रित होता है शरीर का अपना स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता। शरीर नश्वर है खत्म होगा ही परन्तु आत्मा अजर अमर है अर्थात

बना है जो बिगड़ेगा बे काल-ओ कील , कि खुद जिंदगी मौत की है दलील।

हमे एकांत में बैठ कर गंभीरता पूर्वक मनन करना चाहिए कि :-

वह कौन है

1) जिसके कारण से बुद्धि अपना निर्णय करती है
2 )जिसके कारण से मन संकल्प -विकल्प करता है
3 )जिसके कारण से तन का हर अंग अपना काम करता है
4 )जिसके कारण नाड़ियों में रक्त बहता है
5 )खाना खाने के बाद पचाता कोन है
6 )इस शरीर का प्रबंधक कोन है

इस सब के उत्तर में भगवान् कहते हैं :-
मैं जान -ए जहां जानदारों में  हूँ
संत कहते हैं जैसे आवाज सुनते -सुनते हम आवाज के स्त्रोत को ढूंढ लेते हैं ,उसी प्रकार' गीता ' भगवान की आवाज है उसका पीछा करते -करते हम भगवान के पास पहुँच जायेंगे।
जीवनम सर्वभूतेषु !जीवनम सर्वभूतेषु !जीवनम सर्वभूतेषु !जीवनम सर्वभूतेषु !




Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !