Skip to main content

Tour De France 2017 /टूर डि फ्रांस

1 जुलाई से दुनिया की सबसे प्रसिद्ध साइकिल रेस 'टूर डि फ्रांस ' फ्रांस में आयोजित हो रही है ,तीन सप्ताह चलने वाली ये साइकिल रेस 3500 किलोमीटर से भी अधिक दूरी को समेटे हुए है। ये दूरी 21 भागों या चरणों में बांटी गयी है। हर दिन एक चरण पूरा करना होता है। कुल मिला कर बहुत ही कठिन और थका देने वाली ये रेस ऊँचे पहाड़ों से होकर गुज़रती है। इस रेस में उतार -चढ़ाव कितने जानलेवा होते हैं उसका एक उदाहरण है ब्रिटेन के सबसे सफल पेशेवर साइकिलिस्ट टॉमी सिम्पसन की मृत्यु हो गयी थी वर्ष 1967 में। उनकी उम्र उस समय 29 वर्ष थी और उन्होंने 12वा सत्र पूरा कर लिया था और 13 वें सत्र की तयारी कर रहे थे तभी मो वांटू पर्वत श्रृंखला पे टॉमी की मृत्यु हो गयी। वे जिस जगह गिरे थे अब वहां एक स्मारक बनाया गया है। हर बार टूर डि फ्रांस के प्रतियोगी इस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा अपने प्रिय साइकिलिस्ट के लिए गिफ्ट चढ़ाते हैं जिनमे प्रमुख रूप से पानी की बोतले ,हेलमेट आदि होते हैं। ये प्रतियोगिता 1903 में पहली बार आयोजित हुई थी।  इसका पहला आयोजन एक अखबार की बिक्री बढ़ाने के लिए अर्थात विज्ञापन के तोर पे किया गया था।


टूर डि फ्रांस का नक्शा ये है 

Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !