भारतीय सेना अध्यक्ष द्वारा भारतीय सेना को पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए तैयार रहने की हिदायत ने पाकिस्तान समेत पूरे विश्व में हाहाकार मचा दिया है। मोदी सरकार की सुलह की सारी कोशिशें लगभग नाकामयाब रही हैं। पाकिस्तान की गलत हरकतें रुक नहीं रही हैं , मोदी भी ये जानते हैं के लड़ाई से देश की तरक्की में बांधा आती है ,लेकिन युद्ध इस समय ज़रुरत बनता जा रहा है। अच्छा ,ये जो मूर्खता पूर्ण रवैया पाकिस्तान दिखा रहा है , अगर ध्यान से देखें तो ये उसका अपना नहीं है , कई देश पाकिस्तान को मोहरा बना रहे हैं और पाकिस्तान के पास सिवाए उन देशों की जी हजुरी के दूसरा रास्ता भी नहीं है। कंगाल देश ,गरीब जनता, अमीर नेता और ताकतवर अफसर ऐसे देश की हालत बद से बदतर होती ही जा रही है इसमें कोई अचम्भा नहीं है। लेकिन मोदी सरकार की तरक्की की दुहाई भी पाक सरकार के कानों में नहीं पड़ी तो मतलब साफ़ हैं वहाँ अब तर्रक्की या शान्ति से कुछ नहीं होने वाला। लेकिन भारत की तरक्की के लिए शान्ति का बहुत महतब है इसीलिए मोदी सरकार हथियारों से अधिक कूटनीत...