Skip to main content

मोदी सरकार के तलख तेवरों ने पाकिस्तान समेत पूरे विश्व में हाहाकार मचा दिया है

भारतीय सेना अध्यक्ष द्वारा भारतीय सेना को पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए तैयार रहने की हिदायत ने पाकिस्तान समेत पूरे विश्व में हाहाकार मचा दिया है। मोदी सरकार की सुलह की सारी कोशिशें लगभग नाकामयाब रही हैं।  पाकिस्तान की गलत हरकतें रुक नहीं रही हैं , मोदी भी ये जानते हैं के लड़ाई से देश की तरक्की में बांधा आती है ,लेकिन युद्ध इस समय ज़रुरत बनता  जा रहा है। अच्छा ,ये जो मूर्खता पूर्ण रवैया पाकिस्तान दिखा रहा है , अगर ध्यान से देखें तो ये उसका अपना नहीं है , कई देश पाकिस्तान को मोहरा बना रहे हैं और पाकिस्तान के पास सिवाए उन देशों की जी हजुरी के दूसरा रास्ता भी नहीं है।  कंगाल देश ,गरीब जनता, अमीर नेता और ताकतवर अफसर ऐसे देश की हालत बद से बदतर होती ही जा  रही है इसमें कोई अचम्भा नहीं है।  लेकिन मोदी सरकार की तरक्की की दुहाई भी पाक सरकार के कानों में नहीं पड़ी तो  मतलब  साफ़  हैं वहाँ अब तर्रक्की या शान्ति से कुछ नहीं होने वाला।  लेकिन भारत की तरक्की के लिए शान्ति का बहुत महतब है इसीलिए  मोदी सरकार हथियारों से अधिक कूटनीति का प्रयोग करती रही है लेकिन अब युद्ध ज़रूरी लगता है और सरकार ने तलख तेवर दिखा दिए हैं। मोदी सरकार में सिवाए तरक्की के दूसरा एजेंडा ही नहीं है और अगर भारत के सेना अध्यक्ष को कठोर वाणी का प्रयोग करना पड़ा है तो हालात काफी खराब होंगे इसमें कोई शक की गुंजायश नहीं है।  युद्ध एक ऐसी बुराई है जो ना चाहते हुए भी शान्ति बहाली के लिए आवश्यक होती है।  महभारत के युद्ध से पहले भगवान श्री कृष्ण ने बहुत कशिश करी के युद्ध टल जाए परन्तु कौरव किसी भी तरीके से मानने को  तैयार ही नहीं हुए  और युद्ध का परिणाम सर्वबिदित है। 

Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !