Skip to main content

वीर्य और बल में वृद्धि के देसी नुस्खे




गेहूं के आटे का हलवा :- गेहूं का आटा ,घी ,चीनी तथा गऊ दूध के प्रयोग से बनाया गया हलवा वीर्यबर्धक होता है। ध्यान रहे जिस गऊ के बछड़े बड़े हो गए हों उसके दूध के प्रयोग का असर ज्यादा होता है

शतावर्यादि चूर्ण :- शतावर ,नागबला ,विदारीकंद ,गोखरू ,आम्बले के सूखे फल इन पाँचों को अलग -अलग चूर्ण करके घी में पका कर चीनी डाल कर रोज सेवन करने से वीर्य और बल में वृद्धि होगी।

मुसलयादि चूर्ण :- सफेद मूसली  ,मखाने  ,गोखरू  सम भाग लेकर चूर्ण बनाएं। दूध में पका कर चीनी डाल कर रख लें।  प्रतिदिन सवेरे सेवन करें।

शतावरआदि योग :- शतावर ,गोखरू,अश्वगंध, पुनर्नवा ,नागबला तथा सफेद मूसली के चूर्ण को गौ घृत में पका कर चीनी मिला कर योग त्यार कर लें। इसके सेवन से वीर्य दुर्बलता ख़त्म होती हो।

विदारिकन्द चूर्ण :- विदारिकन्द चूर्ण को उदुंबर फल /गूलर के फल जितनी मात्रा में घी में मिला कर दूध के साथ खाने से किसी भी तरह की कमज़ोरी दूर होती  है तथा वीर्य में वृद्धि होती है।

गोक्षरु चूर्ण :- गोक्षरु चूर्ण को बकरी के दूध में पका करके ठंडा करके शहद मिला कर पीने से नपुंसकता भी नष्ट हो जाती है।

अश्वगंधा का सेवन आम्बले के साथ करने से वीर्य वृद्धि होती है , अगर इनके साथ पुनर्नवा मिला लिया जाये तो सोने पे सुहागा वाली कहावत सिद्ध हो जाती है।



Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !