Skip to main content

Will Power/संकल्प शक्ति से सिद्धि / बहुत महीन अंतर है इच्छा और इच्छा शक्ति में।

संकल्प शक्ति से सिद्धि  या इच्छा शक्ति मन के क्रियात्मक उपयोग का तीसरा सबसे प्रमुख तत्व है। इसी के सहयोग से मनुष्य फैसला ले पाता है कि दिखाई दे रहे  इतने रास्तों में से किसे अपना कर्म पथ बनाना है , मन को एक लक्ष्य की और अभिकेंद्रित कर पाता है। संकल्प के आधार पर ही मनुष्य अपनी शक्ति तथा स्फूर्ति को कार्य रूप में बदल पाता है। मेहनत इसका स्वरुप तथा क्रिया इसका फल कही गयी है। मन रूपी घोड़े पर सवार के रूप में संकल्प ही बैठा होता है। जब कठिनाइयां रास्ते रोक लेती हैं , हताशा मन मोह लेती है और उत्साह की आग मंद होने लगती है , तब संकल्प ही तो मनुष्य को झूझने के लिए प्रेरित करता है। दृढ संकल्प मनुष्य को उत्साह से भर देता है ओर मन रूपी घोड़े को कर्म पथ पर बढ़ने की प्रेरणा दे कर उद्योग करने के लिए अग्रसर करवाता है। इस संसार के अधिकतर लोग जो परमात्मा से अच्छा मस्तिष्क ले कर आये हैं और संसार में कुछ कर गुजरने की इच्छा भी रखते हैं केवल संकल्प शक्ति के अभाव के कारण मन के लड्डू ही कहते रहते हैं या फिर बातों का हलवा बांटते रहते हैं लेकिन यथार्थ जीवन में कुछ भी कर नहीं पाते। बहुत महीन अंतर है इच्छा और इच्छा शक्ति में। एक है सुख ,यश, कीर्ति और सफलता की अनिश्चित कामना , दूसरी है कामनाओं को यथार्थ यानी हकीक़त में बदलने की निश्चित ,दृढ़ संकल्प शक्ति जो इच्छा को क्रियान्वित करवाती है। इच्छा शक्ति का मुख्य काम होता है सामर्थ्य तथा शक्ति को इकट्ठा करके कार्यरूप में परिणत करना अर्थात मूर्त रूप देना , सपनों को जीवन में उतार ले आना , उनको जिन्दा रूप देना मतलब की सृजन करवाना।
https://youtu.be/QkXcqWdSmUQ



Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !