Skip to main content

साधारण मनुष्य असाधारण योग्यतांए प्राप्त कर सकता है



प्रत्येक कार्य आरम्भ में सिर्फ एक अदृश्य विचार ही होता है मतलब अगर सोचने  भी  हो तो बुद्धिमानी से ही सोचो , अर्थात ऐसे ही कुछ भी नहीं सोचना , सोचना भी कला है क्योंकि जैसा हम सोचते हैं हम वैसे ही हो जाते हैं और हमारे साथ वैसा ही हो जाता है।  याद रखो हर काम सबसे पहले मन में उत्पन्न होता है , इसलिए मन को विकसित करने का सीधा सा अर्थ है उत्तम फल या परिणाम को निश्चय करके प्राप्त करना।  मानसिक कार्यक्षमता बढ़ाना या बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील होना हर मनुष्य का कर्तव्य भी है और अधिकार भी।

याद रखो संसार में मनुष्य का अस्तित्व सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि उसने अपने मस्तिष्क के विकास के लिए क्या किया।  सभी महांपुरषों , व्यापार , राजनीति ,खेल जगत के  सफलतम लोगों तथा साधारण मनुष्य में बस यही तो फर्क है और अटल सत्य है ,कि ये फर्क जितना मर्जी बड़ा हो इसे दूर किया जा सकता है इसे मिटाया जा सकता है।  साधारण मनुष्य असाधारण योग्यतांए प्राप्त कर सकता है केवल एक ही शर्त है " अपने मस्तिष्क को अच्छे ढंग से काम में लगाने का गुर सीख ले  "   .

इस आर्टिकल को इस लिंक पे जा कर सुने  :- https://youtu.be/bEQZw4XVAyU



Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !