Skip to main content

सुनो सुनो सुनो ........ Improvement In Mantle Ability Is Possible

सुनो सुनो सुनो ........ मानसिक दक्षता में उन्नति संभव है !

 मन में ये दुविधा या प्रश्न उठ सकता है कि ' क्या ईश्वर की प्रदान की हुई मानसिक शक्तियों की सम्पति  को बढ़ाना सम्भव है ? 

सीधा सा साधारण सा उत्तर है - हाँ ,सम्भव है। 

वैज्ञानिक अनुसन्धान तथा आध्यात्मिक अनुभव ये सिद्ध कर चुके हैं।  केवल सही तरिके से मस्तिष्क का प्रयोग करने से ही बहुत बढ़िया परिणाम मिल जाते हैं और कुछ तो  बाद में करने की आवश्यकता पड़ेगी । ये दक्षता और परिपक्वता प्राप्त करने के लिए कई आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक तरिके हैं।  देखिये मनोविज्ञान की तो शुरुआत ही इस संभावना को देखते हुए हुई है कि "मानसिक दक्षता बढ़ाना संभव है " अर्थात मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढाई जा सकती है यह तो विज्ञान भी डंके की चोट पे कहता है।  

अधिकतर लोग अपनी मानसिक शक्तियों का पूरी उम्र उपयोग ही नहीं कर पाते परिणामस्वरूप वे शक्तियां सुषुप्त अवस्था में पड़ी रहती हैं।  अगर मनुष्य थोड़ी सी  सजगता का प्रयोग करे तो उन शक्तियों के भण्डार अपने लिए खोल सकता है। मनुष्य अगर अपनी स्वभाविक योग्यताओं का उपयोग सही तरिके से करना शुरू करे तो साधारण परिवारों से महांपुरुष प्रकट होते अनुभव किये हैं इस संसार ने।  मानसिक बल के आधार पर ही तो सफलता के झंडे गाड़े जाते हैं।  आज के युग में निपुणता , समझ तथा उत्कृष्टता की जितनी ज़रुरत है उतनी कभी नहीं रही।  सुख और सफलता के लिए यही  परम आवश्यक सूत्र हैं परन्तु अधिकतर मनुष्य अनजाने में अयोग्यता , मूर्खता तथा साधारणता का जीवन  सूत्र लिए ही पूरा जीवन कष्टों में बिता देते हैं।  https://youtu.be/OFdfHmKRaTg

Comments

Popular posts from this blog

How to Learn New Things or Tough Subjects Successfully ?मतलब ये है कि आप अपने बचपन में लौट जाइये अर्थात बच्चे बन जाइये

Love Is The Only Medicine For This World जानवरों तथा मनुष्यों का सीखने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।  जीवों के सीखने की प्रक्रिया ,'कोशिश और गलती अर्थात trial and error ' नियम पर आधारित होती है । सीखने वाले के लिए शुरूआती प्रयत्न किसी विज्ञानिक प्रयोग से कम नहीं होते। प्रारंभिक छोटी -छोटी कोशिशों से मनुष्य को सफलता के रास्ते की कठिनाइयों तथा अपनी कमियों का पता चलता है ,जिनको दूर करने के प्रयत्न वह आरम्भ कर देता है। शुरुआती प्रयत्न इतना तो समझा ही देते हैं कि वे कौन  से  तरीके हैं जिनसे लक्षित क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती और वह नए तरिके अपना कर अपनी कोशिशों को नए आयाम देना भी आरम्भ करदेता है। सीखना मानसिक दक्षता का आधार है।  हर सीखने वाले की दक्षता अलग -अलग होती है अतः सीखने के लिए कितना समय लगता है यह भी हर किसी की दक्षता पर ही निर्भर करता है।  कौरव तथा पांडव गुरु द्रोणाचार्य जी के आश्रम में शिक्षा के लिए  गए।  गुरु जी ने पहला पाठ पढ़ाया "सदा सच बोलो " | अगले दिन गुरु जी ने पाठ सुनाने को कहा तो सिवाए युधिष्ठिर के सभी ने पाठ रट कर सुना...

बैसाखी मनाई स्वां नदी में फेंका कूड़ा जला कर

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पे हिमाचल प्रदेश अकैडमी है मेहरवान !