Skip to main content

Problem of India is Congress ! / भारत की सबसे बड़ी समस्या कांग्रेस है !

चीन और रूस का सीरिया में ISIS पे आक्रमण अमेरिका के लिए चिंता का विषेय हो सकता है या फिर डरना चाहिए पाकिस्तान को , भारत के लिए तो सोचने का मौक़ा है के "कब पाकिस्तान में आतंकियों के कैम्पों पर रूस की तरह हमला करना है"।
मीडिया हमेशा से बात का बतंगड़ बना देता है , लेकिन सीरिया में बदले समीकरणों से भारत के मीडिया को मरोड़ क्यों लग रहे हैं समझ से परे हैं।  रूस तो सीरिया में अपनी दोस्ती निभा रहा है , अमेरिका अपनी दूकान चला रहा है लेकिन चीन का सीरिया का रुख साफ़ -साफ़ बताता है के चीन में सब कुछ ठीक नहीं है। भारत के लिए चिंता का विषय आज के दिन सिर्फ कांग्रेस और कांग्रेस का सेक्युलर ठगबंधन है।  सूत्रों की माने तो देश में बदलाब की जो लहर मोदी सरकार चलाना चाहती है वह विपक्ष को किसी भी कीमत पर सुहा नहीं रही  है।  G S T बिल पास होना , मोदी सरकार  द्वारा व्यापारियों के साथ किया गया बादा पूरा करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, ये बिल व्यपार में चोरी भी कम करेगा ऐसा माना जा रहा , लेकिन कांग्रेस  ठगबंधन के लोग राज्यसभा में सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  बीजेपी के कार्यकर्ताओं के कंधों पर सरकार की साख बचाने की ज़िमेदारी है , संसद सत्र से पहले ही अगर बीजेपी कार्यकर्ता जनता को इस बिल के बारे में पूरी जानकारी दे दें तो कोई अचम्भा नहीं होगा अगर ठगबंधन के नेताओं का घरों से निकलना हराम हो जाएगा।  मैंने व्यपारियों से G S T के बारे में बात की तो पाया है के व्यपारी बर्ग बहुत उत्सुकता से इस बिल का इंतज़ार कर रहा है ,  बीजेपी के सिपाही अगर समय रहते मोर्चा संभाल लेते हैं तो राजयसभा में G S T  बिल पेश होने  से पहले ही कांग्रेस ठगबंधन पर भारी दबाब होगा ,G S T बिल के विरोध में आवाज ना उठाने के लिए।
भारत में तरक्की से अमेरिका ,चीन ,पाकिस्तान आदि देश काफी दुखी हैं , अमेरिका किसी भी कीमत पर दुनिया के इस हिस्से में तरक्की नहीं चाहता , अफ्रीका और मुस्लिम देशो को आतंक ने खत्म कर दिया और सारा का सारा आतंक अमेरिका प्रयोजित ही है ,सीरिया जीवंत उदाहरण है इस बात का।
ऐसा भी नहीं है के रूस या चीन समाज सेवा के लिए सीरिया गए हैं। दोनों देश हथियार निर्माता है , पैसा कमाने का ज़रिया सभी बड़े देशों के लिए हथियार बेचना ही है ,अमेरिका का भी यही काम है।  चीन की अर्थव्यवस्था काफी दिक्कत में है, जनता में असंतोष भी बढ़ रहा है ,तो चीनी जनता का ध्यान बंटाने के लिए तथा अपने हथियारों की नुमाइश के लिए ISIS बलि का बकरा बन रहा है।
अच्छा ,अमेरिका की नीति भी उसके फायदे और नुक्सान के अनुसार बदलती रहती है जो ईरान कल तक बुरा था आज अमेरिका का साथी बन गया है और अमेरिका की किस्मत भी अच्छी है  वहां के नेता देश हित के लिए अपने पार्टी हितों को भी दर किनार कर देते हैं , उसके उलट भारत में पार्टी हित के लिए देश को भाषा ,जाति ,धर्म , जाति आधारित आरक्षण , आत्म ग्लानि से भरा झूठा इतिहास पढ़ा कर बांटना और तरक्की को जनता से दूर करके जैसे की बिहार ,उत्तर प्रदेश ,ओडीशा ,बंगाल आदि प्रदेश उदाहरण हैं जनता को बेबस कर देना।  अगर पार्टी हार गयी तो आतंकबाद या नक्सलबाद का सहारा लेकर अशांति फैलाना पंजाब सहित कई प्रदेशों में फैला नक्सलबाद भी इसका उदाहरण है।
खैर , आज देश का मुद्दा विकास है , जिसके लिए बीजेपी को जनता ने दिल्ली के तख़्त पे बिठाया है। कांग्रेस ठगबंधन देश की तरक्की नहीं होने देगा ये सच है ,परन्तु बीजेपी की ज़िमेदारी तो बनती है इन अवरोधों को दूर करके विकास को पटड़ी पे लाने की।
अलग-अलग योजनाओं के लिए बीजेपी ने अपने युवा कार्यकर्ताओं  को जिम्मेदारी बाँट दी है , अब ज़िम्मेदारी उन लोगों की है के अपनी ज़िमेदारी का निरभा ईमानदारी से करें।  सभी सरकारी नीतियों के फायदे जनता तक पहुंचाएं और जनता को सिखाएं के कैसे सरकार की नीतियों में उनकी साझदारी होती है और लोग कैसे उन योजनाओं का फायदा ले सकते हैं।
कल ही हमारे घर के पास रात 9 बजे एक हादसा हुआ बिजली का खम्बा टूट गया और बिजली गुल हो गयी , एक बिजली कर्मी को बुलाया गया , उसने फयूज लगाये कुछ तारें काटी फिर उस हादसे में लिप्त लोगों को वो बोलने लगा के मेरी ड्यूटी 9 -5 बजे तक होती है , मैंने जो काम किया वो इंसानियत के कारण किया अब अगर बिजली की तारें जो सड़क पे लटक रहीं हैं हटवानी हैं तो मुझे कुछ चाय -पानी दे दो तो मैं कर सकता हूँ, नहीं तो मेरी ड्यूटी नहीं है मैं चला।
ऐसे ही  मौको पर  समाज को नेता की ज़रूरत होती है आशा करता हूँ बीजेपी के नए नेता अपनी ज़िमेदारी धरातल पे निभाएंगे ,जनता से जुड़ेंगे।
जयपुर का  एक गाओं नाम है अचरोल ,  बूढी औरत रत्ना देवी उम्र 80 साल ,आँख से दिखता नहीं ,पति भी बज़ुर्ग हैं और बेटा अपाहिज है रोटी भी खुद नहीं खा सकता।  पिछले कुछ  वर्षों से परिवार बहुत कष्ट में है , घर के तीनो लोग अपाहिज हैं बेटा भी और माँ -बाप भी ऐसे समय में समाज को सेवा और नेता की ज़रुरत होती है बीजेपी के नेताओं को चाहिए के अपनी सरकार का फायदा इस परिवार तक पहुंचाएं , मोदी सरकार में सभी का साथ और विकास ज़रूरी है लेकिन धरातल पर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की ज़िमेदारी सभी की है









Comments